VS News India | Sanjay Kumar | Safidon :- सफीदों कांग्रेस पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के नर सेवा ही नारायण सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए मास्क व सैनिटाइजऱ वितरित करने का काम किया। इस दौरान किसान-खेत-मजदूर के जिलाध्यक्ष नरेश बनवाला व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेंद्र खर्ब, महासचिव राजसिंह कंडेला,सतीश रेढू, नरवेल सिंह अंटा, पूर्व सरपंच भुसलाना प्रमोद आदि ने मिलकर सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में व्यापारी व मजदूर को मास्क व सैनिटाइजऱ बांटे।

ताकि लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए जागरूक किया सकें। जिलाध्यक्ष नरेश बनवाला व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेंद्र खर्ब ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला द्वारा नर सेवा ही नारायण सेवा अभियान की शुरूआत कोरोना के पहले चरण में ही शुरू कर दी गई थी। इस अभियान के तहत जब-तक कोरोना जड से नहीं खत्म होता उनका अभियान जारी रहेगा। इसी अभियान में तहत लोगों को तीसरी लहर से बचाओ रखने के संदेश के तहत लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए है। इससे पहले उन्होंने जिले के अन्यों खंडों में भी अभियान का चलाया था।

