VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि हम तो पैदाइशी राजनीतिक है। गांव में माता-पिता की सरपंची के दौरान की जीरो ग्राउंड पर काम करना सीख लिया था। कुछ सरपंच कहते थे की ग्राम सचिव ने हमारा प्रोजेक्ट नहीं लिखा। लेकिन हम कहते थे की काम ग्राम सचिव ने नहीं, हमें करवाने है। इसलिए हम काम करवाना जानने है। ये शब्द उन्होंने सफीदों की सब्जी मंडी में एक कार्यक्रम के दौरान कहें।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुकत जिलाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू मोर का भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग के मंडलाध्यक्ष सुभाष कश्यप द्वारा किया गया था। इससे पहले उन्होंने सफीदों के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ली। जिसमें कहा कि हमें बंदी झाड़ू की तरह काम करना है। संगठन को मजबूत बनाने और रुके हुए विकास कार्यों गति देने पर फॉक्स रखने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं आश्वासन दिया कि अफसर साही हैवी नहीं होने दी जाऐंंगी।

सब्जी मंडी के दुकानदारों की समस्या करवाई दूर:-
कार्यक्र्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राजू मोर ने सब्जी मंडी के दुकानदारों की समस्याएं सुनी और सब्जी मंडी के दुकानदारों को जो नगर पालिका के अधिकारी शेड हटवाने के लिए परेशान कर रहें थे, उन्हें तुरंत फोन करके समस्या का समाधान करवाया। साथ ही राजू मोर ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही, अब उनकी सुनवाई होगी।

रूठे हुए हर कार्यकर्ता का मनाया जाऐंगा और अफसरों को कार्यकर्ताओं की सुननी होगी। जोकि जिले के विकास कार्यों को गति दे सकें। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राजू मोर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा, निगरानी कमेटी प्रमुख गुरप्रीत नत, पूर्व मंडलाध्यक्ष बलवंत पांचाल, एडवोकेट कृष्ण गोपाल, सुखदेव राणा, शेर सिंह बावलिया, अखिल गुप्ता, सत्यवान चहल, कविता शर्मा ,सरोज भाटिया, सुनील वर्मा, सुभाष कश्यप व सैकड़ों दुकानदारों ने स्वागत किया।
