VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों शहर वासियों के लिए खुशी की बात है कि नगरपालिका द्वारा 35 करोड़ रुपए की राशि से सफीदों का जीर्णाेद्धार किया जाएगा। इस राशि से होने वाले विकास कार्यों की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जिनके टेंडर लगने के बाद वर्क आर्डर भी जारी हो चुके हैं। जल्द ही इन विकास कार्यों पर काम शुरू होगा। शनिवार को यह जानकारी देते हुए नपा प्रधान सेवाराम सैनी ने बताया कि सफीदों नगर पालिका में जो कार्य पिछले 50 वर्षों में नहीं हुए होंगे वह अब होने जा रहे है। नपा द्वारा लगाऐगी 35 करोड़ रुपए के टेंडर बाद के बाद वर्क आर्डर प्रक्रिया भी पूरा हो चुका है। जिस राशि से शहर का जीर्णाेद्धार व सौंदर्यीकरण होगा। इस मौके पर पार्षद विक्रम सैनी, सुनील बाबू, हरविंदर च_ा मुकेश नई, गौरव रोहिल्ला, वेद प्रकाश, मा. रामस्वरूप, मोहनलाल वर्मा, पंकज मंगला आदि उपस्थित रहे।
बॉक्स:-
शहरी सड़कों के दोनों तरफ नाले के साथ बनाई जाऐंगी पक्की भर्म-:
नगर पालिका के चेयरमैन सेवाराम ने बताया कि तीन करोड़ 42 लाख रुपए से रामशर पार्क को सुधार किया जाएगा। जिसमें व्यामशाला, टूट-फूट व फुवारों-लाइटों को ठीक करने के साथ-साथ अन्य विकास कार्य होंगे, दो करोड़ 99 लाख से सैनी धर्मशाला के सामने एक कम्यूनिटी हाल बनेगा,इसके अलावा शहर की मुख्य सड़कों पर दोनों साइड नाले बनवाए जाऐंगे। जिसमें चार करोड़ 81 लाख रुपए से रेलवे रोड से लेकर पुराने बस स्टेंड तक, तीन करोड़ 41 लाख रुपए में नहर पुल से लेकर जींद रोड पर दोनों साइडों में हुड्डा सेक्टरों तक नाला व चार करोड़ 39 लाख रुपए में सभी नालों के साथ पक्की भर्म बनाई जाऐंगी।
बाक्स:-
दो करोड़ रुपए से होगा सात शिवपुरी का सौंदर्यीकरण:-
सफीदों शहर में स्थित सात श्मशान घाटों (शिवपुरी)में भी दो करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे। नपा प्रधान सेवाराम ने कहा कि
सातों शिवपुरियो में सेड, बैठने की व्यवस्था, शौचालय व पेयजल आदि के साथ हाल बनाएंगे जाऐंगे।
बॉक्स:-
शहर को खुली नाली मुक्त बनाना है मुख्य उद्देश्य:-पार्षद
नगर पार्षद हरविंद्र सिंह, विक्रम सैनी, सुनील बाबू व मुकेश थनई, नरेंद्र पाल बंटी, पंकज मंगलाख्ख् आदि ने कहा कि सफीदों शहर को खुली नालियों से मुक्त बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। हर गली खुली नालियों में पाइप दबाकर गंदी को दूर किया जाएगा। साथ ही जो गलियां उबड़-खाबड़
पड़ी है उन्हें भी पक्का किया जाएगा। जिसके लिए 15 करोड़ रुपए के टेंडर पास हो चुके है। इसमें पूरे शहर की सभी गलियां शामिल हैं।
बॉक्स:-
एतिहासिक नगरी में सौंदर्यीकरण देने के लिए बनेंगे चार मुख्य द्वार:-
नपा प्रधान ने बताया कि ऐतिहासिक नगरी सफीदों शहर में इतिहास को जिंदा रखने चार वेलकम गेट बनवाए जाऐंगे। जिसमेें सफीदों का इतिहास भ्भी लिखवाया जाएगा। चारों वेलकम गेट सफेद पत्थर से बनेंगे। जिसमें एक खानसर चौंक पर, दो पुरानी अनाज मंडी के दोनों गेटों पर व एक पानीपत रोड स्थित शहरी की गौशाला के पास बनवाया जाएगा। ताकि शहर ऐतिहासिक नगरी सौंदर्यीकरण से दिखाई दे।
फोटो 1:- सफीदों नगरपालिका में विकास कार्याे की जानकारी देते हुए नपा प्रधान सेवाराम व पार्षद।
फोटो 2:-कम्यूनिटी हाल हाल की ड्राइंग।
फोटो 3:- श्मशान घाट की ड्राइंग।
फोटो 4:- इस तरह से बनाए जाऐंगे वेलकम गेट।
