Vs News India | Sanjay Kumar | Safidon :- नगर के प्रमुख समाज सेवी एवं अधिवक्ता सुरेश गुप्ता का कोरोना की बीमारी से उभर जाने के उपरांत निधन हो जाने पर कर्ई समाजसेवी संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया है। सुरेश गुप्ता सफीदों स्थित बीआरएसके स्कूल के चेयरमैन भी थे। उनके आकस्मिक निधन पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान हवा सिंह खेंची, पूर्व प्रधान व जिला सरंक्षक नरेश बराड़ के अलावा अन्य कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।

गौरतलब है की सुरेश गुप्ता पिछले दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। हालांकि पिछले एक सप्ताह से वह कोरोना से उभर चुके थे। परंतु कमजोरी की वजह से उन्हें गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात उन्होंने मेदांता में ही अंतिम सांस ली। इसके अलावा आज ही नगर में एक अन्य व्यापारी रामनिवास गर्ग की भी मृत्यु की जानकारी मिली है। रामनिवास भी पिछले दिनों कोरोनावायरस से पीडि़ हो गए थे।
परंतु उभरने के बावजूद भी उनकी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी। इन दोनों का अंतिम संस्कार नगर के जींद रोड स्थित श्मशान गृह में किया गया।

