VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – सफीदों उपमंडल के गांव बागडू कलां में पुत्रवधू ने अपने मायके पक्ष के साथ मिलकर अपने ससुरालजनों पर हमला करवा दिया। इस हमले में महिला की सास की मौत हो गई तथा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में मायके पक्ष के साथ कोई वर्दीधारी भी शामिल बताया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला व पति को सफीदों के सामान्य अस्पताल में लेकर आई। जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत्त घोषित कर दिया तथा बुरी तरह से घायल पति को जींद अस्पताल रैफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बागडू कलां गांव में पुत्रवधू भसकर उर्फ मुस्कान की अपने सुसराल वालों के साथ कुछ कहासुनी हो गई। जिस पर पुत्रवधू ने अपने मायके वालों को फोन करके बुला लिया। मायके पक्ष के लोगों ने गांव बागडू कलां गांव में पहुंचकर सुसराल वालों पर ताबडतोड़ हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में बुरी तरह से झगड़ा व मारपीट हो गई।

गांव के लोगों ने भी बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। इस हमले में महिला की सास कलावती (62) व पति अनंतराम बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर वृद्ध महिला कलावती को मृत्त घोषित कर दिया गया तथा पति अनंतराम को गंभीर हालात में जींद अस्पताल रैफर कर दिया। बताया जाता है कि इस झगड़े में कोई वर्दीधारी व्यक्ति भी शामिल था। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी। इस मामले में सदर थाना प्रभ्भारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रहे है और ब्यान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
