VS News India | Safidon : – शहर के वार्ड नंबर 8 में ईवीएम मशीन खराब होने के बाद शुक्र्रवार को दोबारा हुई वोटिंग में पिंकी नेे जीत हासिल की है। जोकि अपनी प्रतिद्वंद्वी मधूरानी को 33 वोटों से हराकर पार्षद बनी है। वार्ड नंबर 8 की 1393 वोटों में से 1109 वोट पोल हुई थी। जिनमें से पिंकी को 569 वोट व मधूरानी को 536 वोट मिले। वार्ड के 4 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इससे पहले 19 जून को मतदान के दौरान 14 नंबर बूथ पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। जिसके बाद दूसरी ईवीएम मशीन प्रशासन द्वारा रखा दी गई थी। वार्ड वासियों द्वारा 1081 वोट पोट की थी। लेकिन 22 जून को मतगणना के दौरान बूथ नंबर 14 की ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। जोकि सक्रीन नहीं दिखा रही थी। ऐसे में चुनाव आयोग व प्रशासन द्वारा दोबारा से उप मतदान करवाने का निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 7 बजे ही सफीदों के पुराने थाना के पास सैनी चौपाल में मतदान शुरू हो गया था। मतदान के दौरान सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान व डीएसपी आशीष कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ मुश्तैद रहे। पुलिस ने मतदान के पास लगी गलियां में बैरीकेट लगे रखे। जिस कारण सांय 6 बजे तक मतदान शांतिपूर्वक हुआ। 5 बजे पार्षद उम्मीदवार मंधूरानी ने किसी महिला को दूसरी महिला की वोट डालने के लिए जाते हुए पकड़ लिया। जिस पास किसी दूसरी महिला का वोटर कार्ड व पर्ची थी। उक्त महिला मौके से भाग गई। तभी प्रशासन ने उक्त ढंूढने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिली। बाद में पार्षद उम्मीदवार मधूरानी ने लिखित में उक्त महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने अपनी सुरक्षा को सांय तक मतगणना के बाद तक भी बनाए रखा।

- देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी बोले- भारत ने रचा इतिहास
- Question and Answers Related to Wordpad
- सैर पर निकले दादी और पोते को गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
- करनाल में दो ट्रालों में भीषण टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चालक जिंदा जला
- कबड्डी में बेंगलुरु टीम ने हैदराबद व गुजरात टीम ने 10 अंक से मुंबई को हराया
- गैस एजेंसी में काम करने वाला कर्मी 1,50,700 रुपए की नकद लेकर हुआ फरार
