VS News India | Reporter – Vinay Balmiki | Shravasti : – श्रावस्ती। जिलाधिकारी ओ0पी0 आर्य एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी भिनगा/इकौना/जमुनहा ने मंगलवार देर शायंकाल जिला कारागार बहराइच का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी जिला जेल की सुविधाओं का जायजा लिया। जेल में खाने व साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात की।
जिलाधिकारी ने बंदियों की परेशानियां भी सुनी। छः टीम बनाकर जिलाधिकारी ने सभी बैरकों में सघन तलाशी की गई। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। महिला बंदियों के उपचार के बारे में अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके साथ ही साफ-सफाई व भोजन के लिए जेलकर्मियों को निर्देशित किया गया। जेल में बंदियों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई।इस दौरान करागार अधीक्षक ए0एन0 त्रिपाठी उपस्थित रहे।
