VS News India | Reporter – Vinay Balmiki | Shravasti : – श्रावस्ती में एक 28 वर्षीय विवाहिता बुरी तरीके से आग में झुलस गई। आनन फानन में महिला के पति ने निजी वाहन से महिला को इकौना सीएचसी पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि शरीर का 90% हिस्सा आग में झुलस गया है। हालात को नाजुक देखते हुए महिला को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफेर किया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं महिला के बेहोश होने के कारण आग लगने के कारणों का पता नही लग सका है।श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना के मोहम्मद पुर राजा के मजरा चिरैन्धा पुर निवासी प्रतिभा पत्नी शिवमणि को बीती शाम करीब 7 बजे गंभीर हालात में इकौना सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला के शरीर का 90% हिस्सा आग से झुलसा हुआ था। चिकित्सकों ने प्रतिभा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को बहराईच से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफेर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही महिला के बेहोश होने के कारण आग लगने के कारणों का कोई पता नही लग सका।
