VS News India | Reporter – Vinay Balmiki | Shravasti : – जनपद में कोरोना वायरस के कारण सम्पूर्ण लाकडाउन किया गया है। इस बात का आयुक्त देवीपाटन महेन्द्र कुमार एवं डीआईजी डा0 राकेश सिंह द्वारा जनपद श्रावस्ती का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। जनपद में लॉक डाउन की स्थिति के बारे में जानकारी ली गयी तथा राष्ट्र नेपाल से सटे राजपुर चौकी के सुईया बाडर पर लगे बैरियर का निरीक्षण किया गया। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की स्थिति के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान आइसोलेशन वार्ड सहित जनपद में बनाये गए quarantine वार्ड की स्थिति का जायजा लिया गया। राष्ट्र भारत नेपाल सीमावर्ती थारुग्राम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली गयी। इस दौरान जिलाधिकारी सुश्री यशु रुस्तगी, पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे उपस्थित रहे।
