वी एस न्यूज इंडिया | असंध शहर में दिन प्रतिदिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही है I चोरों ने नई अनाज मंडी में कार चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सुशील पुत्र प्रेम चंद, वार्ड 8 ने दी शिकायत में बताया कि शिफ्ट डिजायर HR-40-F-5975 रात को 10 बजे नई अनाज मंडी में शेड के नीचे लॉक करके घर चला गया था। जब सुबह योग करने के लिए घर से निकला तो उसकी नजर अपनी गाड़ी की तरफ पड़ी तो वह वहाँ से गायब थी I सुशील ने बताया के शेड के नीचे 20 से 25 कारें खड़ी रहती हैं आज से पहले ऐसी घटना कभी नहीं हुई |उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी I पीड़ित ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी हुई गाड़ी बरामंद कर चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी ने बताया कि नई अनाज मंडी में कार चोरी का मामला सामने आया है I अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है I जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा I

