VS News India | Jind :-जींद निडाना गांव के पास शुक्रवार रात करीब सात बजे सड़क दुर्घटना में निडाना गांव निवासी 30 वर्षीय युवक काला की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक को पकडऩे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जींद-गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। रात करीब नौ बजे लगा जाम रात डेढ़ बजे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
