VS News India | Reporter – Sanju | Safidon : – गांव बागडू खुर्द में स्थित एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेंं स्थानीय डीएसपी चंद्रपाल ने स्कूली छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज का समय आईटी का है, इसलिए हमें सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचने के लिए जानकारी रखनी चाहिए। हर छात्रा, अध्यापिका और हर एक महिला को अपने फोन पर दुर्गा शक्ति एप जरूर डाउंनलोड करनी चाहिए और दूसरों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि आप किसी समस्या में हैं तो दुर्गा शक्ति एप से पांच मिनट में पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी। इस दौरान डीएसपी चंद्रपाल व एएसआई गीता ने दुर्गा शक्ति एप की जानकारी का प्रचार करने तथा सभी लड़कों को नारी शक्ति का सम्मान करने की शपथ दिलाई। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट सियाराम भारद्वाज ने बच्चों के अनुशासन की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि इस संस्था से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी आज देश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नेवी,एयर फोर्स, आर्मी, सिविल, इंजीनियरिंग, एमबीबीएस तथा आईटी विभाग में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्य जयदेव रेढू ने बताया कि स्कूल कमेटी पढ़ाई और खेल के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। उन्होंने बताया कि हम बच्चों को एक ऐसा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाते हैं, जिससे वे खुलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन यशपाल रेढू एडवोकेट सोनू बिटानी व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
