VS News India | Sanjay Kumar | Safidon : – राजस्थान में आयोजित हुए नेशनल यूथ खेलों में गांव सिल्लाखेड़ी की छोरी काजल ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। जिनका सोमवार को गांव में पहुंचने पर फूल माला एवं नोटों की मालाओं के साथ ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ी काजल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच श्याम लाल को दिया है। द्वारका कबड्डी एकेडमी भिवानी के कोच श्यामलाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता राजस्थान के जसलमेर में 23 से 25 नवंबर तक आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में 18 राज्यों से करीब 4000 प्रतिभागी थे।

गांव सिल्लाखेड़ी की खिलाड़ी काजल ने अंडर-19 की 100 मीटर दौड़ में सभी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीत कर अपने गांव व क्षेत्र के साथ हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। काजल की इस उपलब्धि से उसके पिता धर्मचंद एवं माता मुकेश भी अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहें है। परिवार परिवार में खुशी का माहौल है। कोच श्याम लाल ने कहा कि खिलाड़ी काजल को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य संजय कुमार, सरपंच प्रतिनिधि रिंकू लठवाल, सुंदरा, महीपाल, सतपाल चौकीदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- खेत में लगे ट्युबवेल स्टार्टर व डोरी चोरी करने के आरोप में दो काबू।
- LEARN HTML | HTML PART 1 | LEARN COMPUTER
- Useful Daily Use Sentences | Learn English | Part 1
- चार दिन पहले दफनाई गई लड़की का शव पुलिस ने कब्र से निकाला, जानें वजह
- बैसाखी वाले दिन सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने रखी थी खालसा पंथ की नींव
- देश का सबसे बड़ा ग्रंथ है भारतीय संविधान: सुनील गहलावत
