VS News India | Virender Singh | Safidon : – सफीदों के अंट| कालोनी स्थित किड्जी स्कूल में दिनांक 30–08-2019 दिन शुक्रवार को डिजास्टर मैनेजमेंट प्लानिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया | इसमें बच्चों को स्कूल की कोऑर्डिनेटर हिमांशी शर्मा द्वारा प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी दी गयी जिसके अंतर्गत बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप , बाढ़ , सूखा , आदि के बारे में बताया गया और उनसे बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गयी। बच्चो को बताया की हमे अचानक किसी भी प्राकृतिक आपदा आने पर घबराना नहीं चाहिए उससे बचने के उपाय करने चाहिए | इन आपदाओं से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी | इस तरह के कार्यक्रम स्कूल द्वारा समय समय पर आयोजित किये जाते है इससे बच्चों में बौद्धिक विकास होता है और जागरूकता बढ़ती है।
